पीलीभीत: मिलीभगत से ग्रामीण के खाते से निकाल लिया लाखों का ऋण
पूरनपुर, अमृत विचार। पूर्व बिक्री की गई जमीन पर मां बेटे ने बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से लाखों रुपए का लोन निकाल लिया।शिकायत करने के बावजूद आरोपियों ने धनराशि जमा नहीं की,विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने मां-बेटे के अलावा शाखा प्रबंधक बैंक कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में …
पूरनपुर, अमृत विचार। पूर्व बिक्री की गई जमीन पर मां बेटे ने बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से लाखों रुपए का लोन निकाल लिया।शिकायत करने के बावजूद आरोपियों ने धनराशि जमा नहीं की,विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने मां-बेटे के अलावा शाखा प्रबंधक बैंक कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मामला माधोटांडा थाना क्षेत्र गांव खीरी नौबरमद निवासी सरदूल ने दिसंबर 2020 को गांव निवासी रेवती देवी के पुत्र अहिबरन से कंजाखेड़ा में स्थित जमीन खरीदी थी। ग्रामीण रजिस्ट्री के साथ दाखिल खारिज करा कर जमीन पर काबिज हो गया। महिला ने अपने पुत्र के साथ जुलाई 2013 में फर्जी कागजात बनवाकर बैंक से दो लाख 55 हजार रुपये का लोन निकाल लिया।
इस काम में शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मचारियों ने भरपूर साथ दिया। सूचना लगने पर ग्रामीण ने बैंक पहुंचकर मामले की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।कोतवाली पुलिस ने मां बेटे के अलावा शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल रामसेवक रघुवंशी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है विवेचना के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
