आज का राशिफल | 04 अक्टूबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि जॉब में आपको काफी कठिनाई महसूस होगी। व्यर्थ के कार्यों में आप अपना धन बर्बाद कर सकते हैं। अजनबी लोगों से आपको धोखा मिल सकता है। विवादित विषयों की तरफ आप आकर्षित होंगे। लोग आपसे बहुत ज्यादा अपेक्षा रखेंगे। वृष राशि अपने सपनों को साकार करने के लिये काफी मेहनत करेंगे। व्यस्तता के …

मेष राशि

जॉब में आपको काफी कठिनाई महसूस होगी। व्यर्थ के कार्यों में आप अपना धन बर्बाद कर सकते हैं। अजनबी लोगों से आपको धोखा मिल सकता है। विवादित विषयों की तरफ आप आकर्षित होंगे। लोग आपसे बहुत ज्यादा अपेक्षा रखेंगे।

वृष राशि

अपने सपनों को साकार करने के लिये काफी मेहनत करेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार को प्राथमिकता देंगे। दाम्पत्य जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियाँ न लें। आलस्य आपके ऊपर हावी रहेगा।

मिथुन राशि

मन काफी प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। आत्मविश्वास के बलबूते सभी कार्यों में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आपके द्वारा लिये गये निर्णय सही सिद्ध होंगे। सन्तान के करियर की समस्या का समाधान होगा।

कर्क राशि

जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप अपनी कार्यकुशलता से सबको प्रभावित करेंगे। किसी रचनात्मक कार्य को पूरा करने में आज समय बिताएं गे। किसी रिश्तेदार के घर से निमंत्रण मिल सकता है। बच्चों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।

सिंह राशि

जो कार्य आपको सबसे प्रिय है वही आज करना चाहेंगे। कोई बड़ी कारोबारी डील हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। नया रोजगार ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। होटल और रेस्टोरेन्ट के कारोबारियों का व्यापार बढ़ेगा।

कन्या राशि

शेयर मार्केट में बड़ा धन निवेश न करें। वरना आर्थिक हानि हो सकती है। किसी के काम में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा खा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों को अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी।

तुला राशि

प्रेम संबंधों में भावनात्मक मजबूती बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। बड़ा काम शुरू करने के लिये नकदी की समस्या हल होगी।

वृश्चिक राशि

किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। बनते हुए काम में रुकावटें आ सकती है। बच्चों की मनोस्थिति का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपको ओवरटाइम करना पड़ेगा। गैस और बदहज़मी की समस्या हो सकती है।

धनु राशि

घर की व्यवस्था अनुशासित रहेगी। यात्रा काफी मनोरंजक और लाभकारी होगी। गुमी हुई वस्तु आपको दोबारा मिल सकती है। आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा।

मकर राशि

पारिवारिक ज़िम्मेदारी बढ़ने से आपको थोड़ा तनाव रहेगा। रिश्तेदारों का घर में आगमन हो सकता है। ईर्ष्या की भावना के कारण आपका सम्मान घट सकता है। सहयोगियों के साथ विवाद होने की संभावना है। जोड़ों में दर्द और रक्तचाप की समस्या उभर सकती है।

कुंभ राशि

आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होने की संभावना है। मनोरंजन आदि पर धन खर्च करेंगे। नये प्रोजेक्ट्स को लेकर योजना बना सकते हैं। आपकी दिनचर्या में बदलाव आ सकता है। विवादों को सुलझाने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। पैतृक व्यापार में लाभ होगा।

मीन राशि

बड़ा काम करने की इच्छा जागृत होगी। अध्ययन और मनन में आप काफी समय लगायेंगे। लंंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में बाधा आयेगी। मौसम बदलने के कारण आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे।