बाराबंकी: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कही यह बड़ी बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद की अध्यक्षता में लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर बीजेपी नेताओं के द्वारा बर्बरता पूर्वक हत्या के खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखीमपुर जाने से रोकने और उनकी गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री …

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद की अध्यक्षता में लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर बीजेपी नेताओं के द्वारा बर्बरता पूर्वक हत्या के खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखीमपुर जाने से रोकने और उनकी गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।

जिसमें समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी करना बीजेपी को भारी पड़ेगी। किसानों की बीजेपी नेताओं द्वारा की गई हत्या की घोर निंदा करते है और सरकार से मांग करते हैं कि शहीद किसानों के परिवार वालों को 2 करोड़ की आर्थिक मदद करे और दोषियों को 302 के तहत फांसी की सजा हो। उत्तर प्रदेश की जुल्मी जालिम सरकार को बर्खास्त किया जाए इस मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने एसडीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन भी सौंपा।

समाजवादी पार्टी किसानों की लड़ाई को अंतिम दम तक लड़ेगी जबतक किसानों को न्याय नहीं मिल जाता है समाजवादी पार्टी संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर जिले के सभी विधायक पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री जिला पंचायत सदस्य, जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी, यूथ फ्रंटल के सभी अध्यक्ष, उनके संगठन के समस्त लोग एवम सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार