हल्द्वानी: व्यापारियों से लाखों ठगने वाला ठग नोएडा में मिला
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के पांच व्यापारियों से लाखों का माल ठग कर भागने वाला ठग पुलिस को नोएडा के अपार्टमेंट में मिला है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 90 प्रतिशत रिकवरी की है। इस घटना के खुलासे में पुलिस पिछले एक माह से जुटी थी। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी डॉ.जगदीश …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के पांच व्यापारियों से लाखों का माल ठग कर भागने वाला ठग पुलिस को नोएडा के अपार्टमेंट में मिला है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 90 प्रतिशत रिकवरी की है। इस घटना के खुलासे में पुलिस पिछले एक माह से जुटी थी।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी डॉ.जगदीश चंद्र ने बताया कि भोलानाथ गार्डेन निवासी अंकुर गुप्ता पुत्र गजानन गुप्ता ने सचिन कुमार निवासी नवाबी रोड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सचिन मूलरूप से खुरजा बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और हल्द्वानी में रह व्यापारियों से माल खरीदता और उसे पहाड़ में बेचता था।
व्यापारियों के बीच अच्छी पैठ बन जाने के बाद सचिन ने अंकुर, गुंजन, रजनीश समेत कुल पांच व्यापारियों से करीब 6 लाख 12 हजार रुपए का माल लिया और माल बिकने के बाद अदायगी की बात कही, लेकिन माल लेकर निकला सचिन फिर लौट कर नहीं आया। इस मामले की जांच एसआई प्रकाश पोखरियाल को दी गई और कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
मामले में सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता लगा कि आरोपी सचिन नोएडा उत्तर प्रदेश में है। रात ही टीम सचिन अग्रवाल की गिरफ्तारी के लिए निकल पड़ी और उसे एमकेएम अपार्टमेन्ट सेक्टर-106 नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। सचिन ने गिफ्ट व टॉयज का व्यपार करता है और मौके से 5 लाख 51 हजार रुपए बरामद किए हैं। ठगी का माल सचिन ने नोएडा व अन्य स्थानों पर सस्ते दाम में बेच दिया था। पुलिस टीम में कोतवाल अरूण कुमार सैनी प्रभारी, उ.नि. प्रकाश पोखरियाल, का. ललित कुमार, का. संजय नेगी
