उन्नाव में सिलाई, मेहंदी, पेंटिंग, चिकनकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
उन्नाव। जिले में मंडलीय खादी ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ की ओर से संचालित 15 दिवसीय सिलाई, मेहंदी पेंटिंग, चिकनकारी प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि का जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विशिष्ट अतिथि शशांक शेखर सिंह सनी आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और …
उन्नाव। जिले में मंडलीय खादी ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ की ओर से संचालित 15 दिवसीय सिलाई, मेहंदी पेंटिंग, चिकनकारी प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि का जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विशिष्ट अतिथि शशांक शेखर सिंह सनी आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इसके बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और विभिन्न विभागों की ओर से चलाई जा रही योजनाओं पर सभी अधिकारियों ने अपने-अपने उद्बोधन से प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप सभी की ओर से प्रशिक्षण जो लिया गया है, आज के बाद सभी अपने परिवार के साथ मिलकर आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ते सराहनीय सहयोग करें।
शशांक शेखर सनी ने कहा कि युवा देश की रीढ़ है, आप से ही देश का निर्माण होना है और आप ही देश का भविष्य हैं। इसलिए मन लगाकर सभी कार्यों को करें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद आभार कार्यक्रम संयोजक बेचेलाल राजपूत ने प्रतीक चिन्ह देकर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ट्रेनर सोनी देवी, गीतांजलि, रुचि देवी आदि लोग उपस्थित रहे।
