बरेली: सोनिया गांधी की चादर दरगाह आला हजरत पर की गई पेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हर साल की तरह इस साल भी उर्स ए रजवी के मुबारक मौके पर दरगाह आला हजरत पर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ओर भेजी गई अकीदत की चादर को लेकर अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राजस्थान प्रभारी शमीम अल्वी और …

बरेली, अमृत विचार। हर साल की तरह इस साल भी उर्स ए रजवी के मुबारक मौके पर दरगाह आला हजरत पर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ओर भेजी गई अकीदत की चादर को लेकर अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राजस्थान प्रभारी शमीम अल्वी और सैयद शाकिर अली सुबह 10 बजे पहुंचे।

उसके बाद चादर को दरगाह आला हजरत पर पेश किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष इलियास अंसारी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां ,ताराचंद चौधरी, कृष्ण कांत शर्मा, नाहिद सुलताना ,जिला महासचिव जिया उर रहमान ,वसंत चौहान, डा. मेहंदी हसन, कमर गनी, मोहसिन रजा, पाकीजा खान , कौसर वारसी, सरदार खा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जुनैद हुसैन, सरदार आदित्य सिंह, ईद उल हसन, साहिब सिंह मौजूद रहे।

संबंधित समाचार