आज का राशिफल | 05 अक्टूबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज घर का माहौल बहुत सकारात्मक रहेगा। घर के सदस्य आपकी परेशानियों को समझेंगे। सोच-समझकर आपको शब्दों का चयन करना चाहिए। पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो सकती है। ईर्ष्यालु लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। वृष राशि आज प्रेम संबंधों को लेकर परेशानी होगी। आय में निश्चितता रहेगी। कार्यक्षेत्र में …

मेष राशि

आज घर का माहौल बहुत सकारात्मक रहेगा। घर के सदस्य आपकी परेशानियों को समझेंगे। सोच-समझकर आपको शब्दों का चयन करना चाहिए। पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो सकती है। ईर्ष्यालु लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे।

वृष राशि

आज प्रेम संबंधों को लेकर परेशानी होगी। आय में निश्चितता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बच्चों की उन्नति से मन उल्लासित रहेगा। प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

आज आपकी स्पष्टवादिता के कारण परिवार की सुख-शांति पर बुरा असर पड़ सकता है। अनुभवी व्यक्तियों के साथ आज समय बिता सकते हैं। रियल स्टेट से जुड़े कारोबार में उन्नति होगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि

आज व्यापार में आप नया प्रयोग कर सकते हैं। जॉब में अनुकूलता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके ज़्यादातर काम आज फोन के माध्यम से हो सकते हैं। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग कर पाएंगे।

सिंह राशि

आज आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर वक्तव्य देना चाहिए। तनाव लेने से आपको बचना चाहिए। कारोबार के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि

आज घर और व्यवसाय में आप सामंजस्य स्थापित कर पायेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों की खटपट दूर होगी। अपना ध्यान सिर्फ अपने काम पर रखें। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में आपको उच्च आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर ज्यादा भावुक न हों।

तुला राशि

आज यात्रा में कठिनाई आएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नये अनुबंधों को लेकर सावधान रहें। अपना समय अनावश्यक कार्यों में बर्बाद न करें। कोई मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। आज आपको कोई भी नया काम शुरू नहीं करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपको इच्छित पद दिया जा सकता है। प्रेम संबंधों का काफी अच्छी तरफ से आनन्द उठाएंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बड़े भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे।

धनु राशि

आज आपके व्यक्तित्व में काफी सकारात्मक परिवर्तन आ रहे हैं। जीवनसाथी आपको हर स्थिति में सहयोग अवश्य देंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई पर धन खर्च होगा। थोक कारोबारियों के लिए दिन शानदार है।

मकर राशि

आज अचानक किसी काम में आई बाधा को दूर करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शत्रु आपसे भयभीत रहेंगे। आपकी योग्यता और कुशलता की हर जगह प्रशंसा होगी। धर्म-कर्म में रुचि ले सकते हैं।

कुंभ राशि

आज नकदी में कमी के कारण आपके काम में बाधा आ सकती है। सोने-चांदी के व्यापारियों को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी के साथ विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह न रहें। आज सूनसान जगहों पर अकेले जाने से आपको बचना चाहिए।

मीन राशि

आज व्यापारी वर्ग को पुरानी क्रेडिट के कारण बड़ा लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी सहयोग में वृद्धि होगी। दान-पुण्य आदि में आपको धन खर्च करना पड़ेगा। आज आप प्रकृति के निकट रहने का प्रयास करेंगे। इससे आपके मन को शांति मिलेगी।