रायबरेली: प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से भड़के कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया और पुतला छीनकर पुलिस लेकर निकल गई। लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के मामले को लेकर मंगलवार की दोपहर को ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता …

रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया और पुतला छीनकर पुलिस लेकर निकल गई।

लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के मामले को लेकर मंगलवार की दोपहर को ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। कांग्रेस नेताओं ने बैठक करके पहले प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर आक्रोश जताया और प्रदेश सरकार पर हमला किया। उसके बाद कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करने जा रहे थे। उसी समय मौके पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस नेताओ के हाथ से पुतला छीन लिया और पुतला लेकर तेजी के साथ पुलिस भी भाग गई। पुलिस को आशंका थी कि किसी कार्यकर्ता ने पुतले में आग लगा दी तो बड़ी भद्द हो जाएगी, इसलिए पुलिस ने भी काफी तेजी दिखाई। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वापस कार्यालय लौट गए।

संबंधित समाचार