सीतापुर में गिरफ्तार प्रियंका गांधी ने वीडियो ट्वीट कर पीएम मोदी को किया चैलेंज
सीतापुर। लखीमपुर में हुए बवाल के बाद अब वहां की स्थित सामान्य हो रही है, लेकिन प्रियंका गांधी और उनके कई समर्थकों की हुई गिरफ्तारी के बाद अब इस प्रकरण का केंद्र बिंदु सीतापुर बन गया है। यहां द्वितीय वाहिनी पीएसी गेट के बाहर कांग्रेसियों का हंगामा प्रदर्शन चल रहा है। उधर, वाहिनी के अंदर …
सीतापुर। लखीमपुर में हुए बवाल के बाद अब वहां की स्थित सामान्य हो रही है, लेकिन प्रियंका गांधी और उनके कई समर्थकों की हुई गिरफ्तारी के बाद अब इस प्रकरण का केंद्र बिंदु सीतापुर बन गया है। यहां द्वितीय वाहिनी पीएसी गेट के बाहर कांग्रेसियों का हंगामा प्रदर्शन चल रहा है। उधर, वाहिनी के अंदर गेस्ट हाउस से प्रियंका गांधी सोशल मीडिया के जरिए पूरे देश में छाई हुई हैं।
सोमवार को गेस्ट हाउस के एक कमरे में झड़ू लगाते उनका वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड कर अपनी परिपक्व सियासत का परिचय दे डाला। ट्वीट पर अपलोड वीडियो में प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी को ही चैलेंज करती नजर आ रही हैं।
उन्होंने लखीमपुर की घटना के एक वीडियो को दिखाते हुए प्रधानमंत्री को लखीमपुर आने का चैलेंज किया है। साथ ही उन्होंने इस वीडियो के जरिए किसानों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। गेस्ट हाउस से एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें प्रशासन की ओर से ड्रोन कमरे के जरिए पीएसी वाहिनी के गेस्ट हाउस की जा रही निगरानी को दिखाया जा रहा है।
प्रियंका गांधी के सीतापुर में गिरफ्तार किए जाने की खबर से प्रदेश ही नहीं बल्कि कई प्रांतों से कांग्रेस जमा हुए हैं। आसपास के जनपदों से भी नेता व कार्यकर्ता पहुंचे हैं। पीएसी गेट पर हंगामी प्रदर्शन चल रहा है। साथ ही दिन में कई बार पुलिस व कांग्रेसियों में झड़प हुई। इसके बाद धक्का-मुक्की के बीच तीखी नोकझोक भी हुई।
इस सब के बीच प्रियंका गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखना नहीं भूला। प्रियंका गांधी ने कार्यक्रर्ताओं के लिए लंगर चलाने, चाय, पानी और छांव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद धरना स्थल के करीब ही खाने-पीने की व्यवस्था की गई।
कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल अलर्ट रहा। शहर के 10 प्वाइंटों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। पुलिस हर चौराहे पर तैनात कर दी गई। डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह भी भ्रमण करते रहे हैं। वहीं, प्रशासनिक अफसरों ने प्रियंका गांधी से वार्ता कर उन्हें लखनऊ वापस जाने के लिए कहा, लेकिन प्रियंका गांधी अभी भी लखीमपुर जाकर पीड़ित परिवारों से मिलने की बात पर अड़ी हुई हैं। पीएसी के गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी अपने करीबियों के साथ आगे की रणनीति बना रही हैं। बाहर गेट पर कांग्रेसियों का हंगामी प्रदर्शन चल रहा है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन अलर्ट और मुस्तैद है।
