बाराबंकी: 62 लाभार्थियों को सौंपी गई पीएम आवास की चाबी
बाराबंकी। नगर पंचायत फतेहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश की मौजदूगी में 62 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाभी सौंपी गई। नगर पंचायत फतेहपुर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने …
बाराबंकी। नगर पंचायत फतेहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश की मौजदूगी में 62 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाभी सौंपी गई।
नगर पंचायत फतेहपुर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थीयो की खुशियां सांझा करते हुए कहा कि झोपड़ी में रहने वाले लोगों के खुद के आवास बन गए हैं। प्रदेश में करीब पांच लाख से ज्यादा पात्रों को आवास मुहैया कराए गए हैं। जोकि गरीब परिवार के विकास में एक अच्छा कदम है। इस विषय पर अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश ने अपनी बात रखते हुए कहा कि नगर क्षेत्र से 1722 लाभार्थी अभी तक चयनित हुए हैं।
केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की मंशा प्रत्येक गरीब को आवास मुहैया कराना है। कार्यक्रम में सभी लाभार्थियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम का संवाद सुनाया गया। जिसमें लाभार्थियों ने मोदी व योगी सरकार को ह्रदय से आभार प्रकट किया।
