कन्नौज: भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की सरेआम दबंगई, जानें मामला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां एक तरफ गुंडागर्दी को खत्म कर कानून का राज कायम करने की कोशिश लगातार कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनके ही कुछ जनप्रतिनिधि सरकार के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं। मामला विकासखंड जलालाबाद के रुदौली गांव का है जहां रुदौली गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र पहलवान सिंह को …

कन्नौज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां एक तरफ गुंडागर्दी को खत्म कर कानून का राज कायम करने की कोशिश लगातार कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनके ही कुछ जनप्रतिनिधि सरकार के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं। मामला विकासखंड जलालाबाद के रुदौली गांव का है जहां रुदौली गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र पहलवान सिंह को गाटा संख्या 303 पर भूमि आवंटित की गई।

जीएस की जमीन पर धर्मेंद्र सिंह अपना मकान बनवा रहा था कि उसके गांव के ही रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु ठाकुर ने रात करीब 9:30 बजे अपने साथी दीप सिंह बंटू समेत एक दर्जन लोगों को लेकर धर्मेंद्र सिंह के ऊपर हमला बोल दिया।

धर्मेंद्र सिंह ने बताया वह उस समय निर्माणधीन मकान में सो रहा था अभिमन्यु ठाकुर ने उसके ऊपर अवैध शस्त्र तान कर उसके मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करता हुआ निकल गया। इसके बाद पीड़ित धर्मेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी डायल 112की टीम को दी 112 की टीम ने पीड़ित से कोतवाली जाने को कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया और वहां से चले गए।

संबंधित समाचार