बाराबंकी: चोरों ने पुलिस पेट्रोलिंग को दी चुनौती, दो दुकानों को बनाया निशाना
बाराबंकी। शहर के बीच बाजार चोरों ने एक ज्वेलरी की दुकान में सेंध काट कर लाखों के जेवर चोरी कर लिए। वहीं बगल की दुकान में रखा मोबाइल फोन और नगदी भी गायब है। चोरी की इस वारदात के बाद व्यापारियों का पुलिस से विश्वास उठता दिख रहा है। नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेल चौराहा …
बाराबंकी। शहर के बीच बाजार चोरों ने एक ज्वेलरी की दुकान में सेंध काट कर लाखों के जेवर चोरी कर लिए। वहीं बगल की दुकान में रखा मोबाइल फोन और नगदी भी गायब है। चोरी की इस वारदात के बाद व्यापारियों का पुलिस से विश्वास उठता दिख रहा है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेल चौराहा के निकट जायसवाल गारमेंट के बगल विजय वर्मा की ख़ुशी ज्वैलर्स नाम के प्रतिष्ठान पर बीती रात चोरो ने सेंध मारकर लाखों के सोने चांदी के कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। सुबह 6 बजे पड़ोस में पूजा स्वीट्स की दुकान में अपने दो कारीगरों के साथ सोए हुए करन प्रजापति की नींद खुलने पर ख़ुशी ज्वैलर्स के दुकान के बगल रास्ते की दीवार में सेंध लगी हुई देखने पर बिना समय गवाएं ख़ुशी ज्वैलर्स के मालिक विजय वर्मा निवासी लखपेड़ाबाग को जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही विजय वर्मा अपने पुत्र अंकुर के साथ दुकान पहुंचे और शटर खोलने पर उनके होश उड़ गए। ज़ब उन्होंने देखा कि उनकी दुकान का एक-एक गहना चोर उड़ा ले गए थे। इस सूचना पर सुबह सात बजे बडेल चौकी प्रभारी को यह सूचना मिली तो निरीक्षण के लिए पहुंचने पर पीड़ित दुकानदार ने 200 ग्राम सोने के गहने, 70 ग्राम सोने का रिपेयरिंग आए जेवरात और करीब 7 किलो चांदी के आभूषण चोरी होने की तहरीर दी है। दुकान मालिक के बताए अनुसार चोरी किए गए जेवरातों की कीमत 20 लाख से अधिक की है।
वहीं पूजा स्वीट्स के गल्ले से बारह सौ रुपए और उसमें सोए करन प्रजापति का मोबाइल फोन भी गायब मिला। पुलिस ने प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है। इस चोरी की घटना के बाद से बड़ेल बाजार के दुकानों में पुलिस की पेट्रोलिंग के प्रति रोष व्याप्त है। दुकानदार जल्द ही रिकवरी की आस लगाए है।
