हल्द्वानी: छात्रा का अपहरण करने वाले टैंपो चालक पर रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। सोमवार को स्कूल के लिए निकली छात्रा का अपहरण करने वाले अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 9वीं में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी सोमवार सुबह साढ़े सात बजे घर से परीक्षा देने निकली थी। उसे गली में एक टैंपो चालक ने बैठा लिया और …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सोमवार को स्कूल के लिए निकली छात्रा का अपहरण करने वाले अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
9वीं में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी सोमवार सुबह साढ़े सात बजे घर से परीक्षा देने निकली थी। उसे गली में एक टैंपो चालक ने बैठा लिया और नशीला स्प्रे डाल कर बेहोश कर दिया। गोरा पड़ाव में छात्रा को होश आया तो टैंपो चालक उसे छोड़ कर फरार हो गया। छात्रा वहां से पैदल लौट रही थी तभी खोजबीन में जुटे लोगों को वह मिल गई।
कोतवाली पुलिस ने देर रात परिजनों की तहरीर पर अज्ञात टैंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। छात्रा ने बताया है कि चालक के साथ टैंपों में एक व्यक्ति और सवार था।
