अयोध्या: पर्यटन मंत्री ने रामलीला का किया उद्घाटन, मंचन आज से
अयोध्या। अयोध्या में होने वाली विश्व की सबसे बड़ी रामलीला का उद्घाटन मंगलवार को प्रदेश के संस्कृति व पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया। उन्होंने कहा, अयोध्या की रामलीला को विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनाने में भगवान श्री राम के भक्तों का बहुत बड़ा सहयोग है। 11 दिन तक चलने वाली रामलीला उत्तर प्रदेश …
अयोध्या। अयोध्या में होने वाली विश्व की सबसे बड़ी रामलीला का उद्घाटन मंगलवार को प्रदेश के संस्कृति व पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया। उन्होंने कहा, अयोध्या की रामलीला को विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनाने में भगवान श्री राम के भक्तों का बहुत बड़ा सहयोग है। 11 दिन तक चलने वाली रामलीला उत्तर प्रदेश सरकार, संस्कृति मंत्रालय और अयोध्या शोध संस्थान के सहयोग से हो रही है।
इस दौरान उन्होंने रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक को बधाई भी दी। रामलीला 6 से 15 अक्टूबर तक रोज शाम 7 से 10 बजे तक दूरदर्शन पर लाइव प्रसारित होगी। अयोध्या के लक्ष्मण किला में आयोजित होने वाली रामलीला में पहली बार लोक गायिका मालिनी अवस्थी शबरी का किरदार निभाएंगी।
