लखनऊ: सआदतगंज इलाके में युवक ने लगाई फांसी, दो थानों की बीच उलझा रहा मामला
लखनऊ। सआदतगंज थाना क्षेत्र के कश्मीरी मोहल्ला के पास जय नारायण बगिया में मंगलवार को एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली। परिजन उसके शव को लेकर पुलिस को सूचना दिए बगैर ही घर चले गए। इसके बाद जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चावल वाली …
लखनऊ। सआदतगंज थाना क्षेत्र के कश्मीरी मोहल्ला के पास जय नारायण बगिया में मंगलवार को एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली। परिजन उसके शव को लेकर पुलिस को सूचना दिए बगैर ही घर चले गए। इसके बाद जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चावल वाली गली नक्खास चौक के रहने वाले इरफान अली का सहादतगंज थाना क्षेत्र के कश्मीरी मोहल्ला के पास जयनारायण की बगिया में रंग का कारखाना है।
जहां मंगलवार की सुबह इरफान के 22 वर्षीय पुत्र फरहान ने फांसी लगा लिया। बेटे की मौत की खबर सुनकर पहुंचे इरफान और परिजनों ने उसका शव फांसी के फंदे से उतारा। उसके बाद चाैक अपने घर लेकर चले गए। कई घंटे के बाद चौक पुलिस को सूचना मिली लेकिन घटना स्थल सआदतगंज था। इसके बाद दाेनों थानों की पुलिस आपस में उलझ गई। आखिर में सआदतगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा। मृतक फरहान के पिता इरफान ने बताया कि उनके पुत्र की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
