आज का राशिफल। 06 अक्टूबर, 2021
मेष राशि आज परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस समय अपनी योजनाओं की ठीक तरह से क्रियान्वित नहीं कर पा रहे हैं। मन में दूसरों का हित करने की भावना प्रबल रहेगी। वृष राशि कार्यक्षेत्र में आपसे द्वेष रखने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए ऐसा कोई काम न …
मेष राशि
आज परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस समय अपनी योजनाओं की ठीक तरह से क्रियान्वित नहीं कर पा रहे हैं। मन में दूसरों का हित करने की भावना प्रबल रहेगी।
वृष राशि
कार्यक्षेत्र में आपसे द्वेष रखने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए ऐसा कोई काम न करें जिससे आप लोगों के निशाने में आएं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। लीवर के रोग परेशान कर सकते हैं। शाम को मित्रों के साथ गपशप का आनन्द उठाएंगे।
मिथुर राशि
आज कारोबार को लेकर कुछ असमंजस की स्थितियां उत्पन्न होंगी। आज व्यवसाय में ज्यादा फेरबदल करने से बचें। आप अनावश्यक कार्यों में समय खराब कर सकते हैं। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
कर्क राशि
समय पूरी तरह से आपके पक्ष का है। प्रेम सम्बन्धों की मर्यादा बनाये रखें। लोग आपके व्यक्तित्व से काफी प्रभावित रहेंगे। जॉब में महत्वपूर्ण स्थान-परिवर्तन हो सकता है। योग्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन लेना आपके लिये हितकर सिद्ध होगा।
सिंह राशि
आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं का ध्यान रखेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कुटुम्ब में कोई आयोजन हो सकता है। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। आत्मकेन्द्रित होने से आपको बचना चाहिये। मित्रगण आपके प्रति गलत राय बना सकते हैं।
कन्या राशि
आज अपनी जिम्मेदारियों को पूरे मनोभाव से पूर्ण करने में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आपको किसी बात के लिये मनाने का प्रयास कर सकते हैं। आज आप ज्यादातर समय आराम करने के मूड में रहेंगे।
तुला राशि
आज सतर्क रहें। शरीर में कफवृद्धि के कारण थोड़ी असहजता महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन को लेकर सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। सभी कार्य धीमी गति से होंगे। कुछ विचित्र तरह की अनुभूतियां आज आपको हो सकती हैं।
वृश्चिक राशि
आज नये काम को लेकर मन में आशा के भाव अंकुरित होंगे। आज आप जहां भी रहेंगे वहां का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपनी सफलता से आप सन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी आपको हर तरह से खुश रखने का प्रयास करेंगे।
धनु राशि
आज आप अपने काम को लेकर निष्ठावान रहेंगे। कोई पुराना झगड़ा सुलझ सकता है। अपने व्यावसायिक कार्यों की अच्छी मार्केटिंग करने में सफलता मिलेगी। पैतृक सम्पत्ति से आपको लाभ होगा।
मकर राशि
आज राजनीति से जुड़े लोगों को कटु आलोचना का सामना करना पड़ेगा। आय भी आज सीमित ही रहेगी। अपनी शक्तियों और अधिकारों का पर्याप्त उपयोग आप नहीं कर पा रहे हैं। बड़े अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
कुंभ राशि
आज आपके धैर्य और संयम की आज परीक्षा होने वाली है। बच्चे आपके साथ दुर्व्यवहार कर सकते हैं। इसलिये आज सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। यदि आप किसी को अच्छा हितैषी समझते हैं तो वो भी शायद आपका साथ न दे पाये।
मीन राशि
आज धार्मिक भावनायें जागृत होंगी। बच्चों के लिये कुछ मंहगे गिफ्ट खरीद सकते हैं। सभी काम योजनाओं के अनुसार होते चले जायेंगे। सहयोगी कर्मचारी आपके प्रति काफी ईमानदार रहेंगे। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध बेहद मधुर रहेंगे।
