हल्द्वानी: गुमशुदा नाबालिग की मौत से मचा हड़कंप
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में नाबालिग लड़की की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है, थाना बनभूलपूरा इंदिरा नगर निवासी युवती सात दिनों से लापता चल रही थी, परिजनों के थाना बनभूलपूरा में जिसकी गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार युवती की छानबीन में जुटी थी। वही विगत रात्रि थाना बनभूलपुरा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में नाबालिग लड़की की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है, थाना बनभूलपूरा इंदिरा नगर निवासी युवती सात दिनों से लापता चल रही थी, परिजनों के थाना बनभूलपूरा में जिसकी गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार युवती की छानबीन में जुटी थी। वही विगत रात्रि थाना बनभूलपुरा पुलिस ने गुमशुदा युवती की लाश थाना बनभूलपुरा की इंदिरा नगर चैक पोस्ट के सामने जंगल से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद की है।
जानकारी के अनुसार युवती अपने प्रेमी के साथ घर से बाहर निकली थी। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है जिसमें से युवती के प्रेमी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। युवती की लाश मिलने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार युवती का गला घोटकर हत्या की गई है।
सूचना मिलने पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने बताया कि एक नाबालिग युवती की गुमशुदगी थाना बनभूलपुरा में दर्ज की गई थी, जिसका शव आज इंदिरा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से बरामद हुई है। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच जारी है ।
