मुरादाबाद: प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रियंका गांधी को रिहा कराने के लिए बुधवार को शहर में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। कोतवाली पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। कांग्रेसी बुधवार की सुबह जिला कार्यालय गंज गुरहट्टी पहुंचे। यहां पर बैठक करने के बाद नेता और कार्यकर्ता जुलूस निकालते हुए कोतवाली पहुंचे और कोतवाली के अंदर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रियंका गांधी को रिहा कराने के लिए बुधवार को शहर में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। कोतवाली पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया।
कांग्रेसी बुधवार की सुबह जिला कार्यालय गंज गुरहट्टी पहुंचे। यहां पर बैठक करने के बाद नेता और कार्यकर्ता जुलूस निकालते हुए कोतवाली पहुंचे और कोतवाली के अंदर जमकर हंगामा किया। इस पर कोतवाली और अन्य थानों की पुलिस सतर्क हो गई। सदर कोतवाली में तमाम कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता देर तक डटे रहे।
प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि प्रियंका गांधी को तत्काल रिहा किया जाए। कांग्रेसियों ने नारे लगाए कि मोदी-योगी की तानाशाही नहीं चलेगी। कोतवाली में हंगामा और प्रदर्शन की सूचना पर एसपी सिटी अमित आंनद भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को कोतवाली में ही नजरबंद कर दिया।
यह भी पढ़े-
