मुरादाबाद: महज 30 हजार रुपए के लिए बेटी को बेचा, पिता समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक नाबालिग लड़की को बेचने काम मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि उसके पिता ने बुआ और फूफा के साथ मिलकर उसे महज 30 हजार रुपये में मुरादाबाद के ही एक युवक को बेच दिया। जिसके बाद आरोपी खरीददार ने उसके साथ दो माह …
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक नाबालिग लड़की को बेचने काम मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि उसके पिता ने बुआ और फूफा के साथ मिलकर उसे महज 30 हजार रुपये में मुरादाबाद के ही एक युवक को बेच दिया। जिसके बाद आरोपी खरीददार ने उसके साथ दो माह तक बलात्कार किया, कमरे में बंधक बनाकर रखा।
किसी तरह युवती वहां से भागी और उसने अपने पिता समेत बुआ और फूफा खरीदार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि जब युवती से बात की गई तो उसने यह भी बताया कि परिवार वालों ने खरीददार से उसकी जबरदस्ती शादी कराई और रुपए ले लिए। हालांकि पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।
दो महीनें तक एक ही कमरे में बंधक बना कर रखा
दरअसल, संभल के कटघर की रहने वाली एक 15 वर्षीय नावलिग युवती की मां का करीब चार वर्ष पहले देहांत हो गया था। उसके चार भाई बहन है जो सभी अब पिता के साथ रहते है। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती का आरोप है कि उसके पिता सरजीत ने अपनी बहन सुषमा और बहनोई हरकेश के साथ मिलकर उसे तीस हजार रुपये में मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के रहने वाले रॉबिन को बेच दिया। इसके बाद रॉबिन दो माह तक उसके साथ गलत काम करता रहा। इतना ही नहीं उसे घर के एक कमरे में भी बंद करके रखा था। आरोप है कि परिवार के अन्य सदस्य भी उसके ऊपर निगरानी रखते थे।
दरवाजा खुला रह गया तो भाग निकली युवती
युवती ने पुलिस को बताया है कि 28 सितंबर को घर का दरवाजा खुला रह गया। मौका पाकर वह वहां से भाग खड़ी हुई। घर से भागने के बाद वह सीधी अपनी मौसी के यहां पहुंची। इसके बाद उसने मुरदाबाद में ही अपने पिता, बुआ, फूफा और खरीददार आरोपी रॉबिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
यह भी पढ़े-
मुरादाबाद: प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
