हल्द्वानी: नैनीताल बी और प्रेसीडेंट इलेवन ने जीता मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सीके नायडू ट्रॉफी के लिए चल रही ट्रायल प्रतियोगिता में नैनीताल बी और प्रेसीडेंट इलेवन ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। बुधवार को दिन का पहला मैच हल्द्वानी के जीएनजी क्रिकेट एरिना कमलवगांजा में नैनीताल बी और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। पिथौरागढ़ के कप्तान जीवन मेहता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सीके नायडू ट्रॉफी के लिए चल रही ट्रायल प्रतियोगिता में नैनीताल बी और प्रेसीडेंट इलेवन ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।

बुधवार को दिन का पहला मैच हल्द्वानी के जीएनजी क्रिकेट एरिना कमलवगांजा में नैनीताल बी और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। पिथौरागढ़ के कप्तान जीवन मेहता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। नैनीताल बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 199 रन बनाए। इसके जबाब में उतरी पिथौरागढ़ की टीम 35.4 ओवर में 136 रन ऑलआउट हो गई।

इससे पहले मैच का शुभारंभ एडवोकेट ब्रजेश बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर सीएयू के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, जगमोहन बगडवाल, अमित कांडपाल, सुनील साह, त्रिलोक जीना, आनंद बिष्ट, मनोज पंत आदि थे।

दिन का दूसरा मैच चकलुवा के मेलकानी मैदान में प्रेसीडेंट इलेवन और बागेश्वर के बीच खेला गया। प्रेसीडेंट इलेवन के कप्तान अखिल सिंह रावत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

बागेश्वर के बल्लेबाज 29.4ओवर में 138 पर ऑलआउट हो पवेलियन लौट आए। इसके जबाब में उतरी प्रेसीडेंट इलेवन 3 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले समाजसेवी विजय चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस मौके पर पर्यवेक्षक किशन अनेरिया, विशाल नेगी आदि थे।

संबंधित समाचार