शाहजहांपुर: किसान, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी सपा- अखिलेश
शाहजहांपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा किसान, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि सरकार से जनता नाराज है। इसी नाराजगी में हो सकता है कि जनता सपा को 400 सीटों से जिता दे। सपा के …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा किसान, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि सरकार से जनता नाराज है। इसी नाराजगी में हो सकता है कि जनता सपा को 400 सीटों से जिता दे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह बता बुधवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय राममूर्ति वर्मा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले अखिलेश यादव सबसे पहले हेलीकॉप्टर से बंडा पहुंचे। यहां से सुनासर स्थित गुरुनानकपुरी गुरुद्वारा जाकर मत्था टेका। फिर संत बाबा सुखदेव सिंह की बरसी कार्यक्रम में शामिल हुए।
यहां उन्होंने लखीमपुर कांड का जिक्र करते हुए वहां शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी। फिर योगी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए गुरुद्वारे के मंच से कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार को हटाना बेहद जरूरी क्योंकि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। किसानों पर जुल्म ढाए जा रहे हैं, गृह राज्य मंत्री का बेटा किसानों पर कार चढ़ाकर मार डालता है और उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया।
अखिलेश ने किसानों को भरोसा दिया कि वह और उनकी समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में सपा को जिताने के लिए डट जाने के लिए कहा।
