राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और आचार्य प्रमोद कृष्णम मुरादाबाद में गिरफ्तार, किसानों से मिलने जा रहे थे लखीमपुर खीरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और आचार्य प्रमोद कृष्णम बुधवार को नियामतपुर इकरोटिया टोल पर रोक दिए गए। दोनों कांग्रेसी दिल्ली से लखीमपुर खीरी जा रहे थे। शाम के 5:30 बजे पाकबड़ा से निकले कांग्रेसियों का वाहन टोल से आगे बढ़ने नहीं दिया गया। दोनों को गिरफ्तार कर सर्किट हाउस लाया गया …

मुरादाबाद। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और आचार्य प्रमोद कृष्णम बुधवार को नियामतपुर इकरोटिया टोल पर रोक दिए गए। दोनों कांग्रेसी दिल्ली से लखीमपुर खीरी जा रहे थे। शाम के 5:30 बजे पाकबड़ा से निकले कांग्रेसियों का वाहन टोल से आगे बढ़ने नहीं दिया गया। दोनों को गिरफ्तार कर सर्किट हाउस लाया गया है। एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि दोनों नेताओं को सर्किट हाउस में रोका गया। शांतिपूर्ण माहौल में बातचीत की जा रही है।

सचिन पायलट और आचार्य का कहना है कि राज्य सरकार अलोकतांत्रित कार्य कर रही है। लखीमपुर खीरी जाने के दौरान रोके जाने की निंदा की है। आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। किसानों के साथ कांग्रेस खड़ी है, इसलिए हमारे साथ यह व्यवहार किया जा रहा है। दोनों नेताओं का काफिला मुरादाबाद की ओर वापस हो गया है। उन्हें सर्किट हाउस में रखने की योजना प्रशासन बना रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता