ट्रकों का इंजन और चेसिस नंबर बदलने वाले धोखेबाज चढ़े STF के हत्थे
लखनऊ। अन्तर्राज्यीय स्तर पर ट्रकों के इंजन व चेसिस नंबर को कई बार बदलकर व उनके फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले गैंग के एक सदस्य को एसटीएफ और काकोरी पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी के पास से कई गाड़ियों के नकली नंबर, चेसिस नंबर, दो मोबाइल समेत अन्य …
लखनऊ। अन्तर्राज्यीय स्तर पर ट्रकों के इंजन व चेसिस नंबर को कई बार बदलकर व उनके फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले गैंग के एक सदस्य को एसटीएफ और काकोरी पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी के पास से कई गाड़ियों के नकली नंबर, चेसिस नंबर, दो मोबाइल समेत अन्य कागजात बरामद हुआ।
पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि डीआईजी एसटीएफ व एसएसपी एसटीएफ के निर्देश पर बीते 29 सितम्बर को थाना एत्माद्दौला जनपद आगरा में दो आरोपियों को सात नकली नंबर के ट्रकों को बरामद किया गया था। जिसके बाद प्रकाश में आए इस गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई थी।
बुधवार को उनकी और काकोरी पुलिस की टीम ने भवानीखेड़ा थाना काकोरी लखनऊ निवासी सुभाष चन्द्र को मुखबिर की सूचना पर भवानीखेड़ा गांव से गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास तमाम नकली कागजात और अन्य सामग्रियां मिली। अभी इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य विभिन्न प्रांतों की ट्रकों को ले जाकर उन्हें रोड के आस-पास खड़ा करके उनके इंजन नंबर और चेसिस नंबर मिटाकर उनकी जगह दूसरे इंजन नंबर और चेसिस नंबर की पट्टी लगा देते हैं। ये गिरोह पहले विभिन्न स्थानों पर जाकर उन ट्रकों की तलाश करते हैं। जिनकी लोन की किश्तें डिफाल्ट हो चुकी होती हैं। ऐसी ट्रकों को ये लोग सस्ते दामों में खरीद कर इनकी चोरी की एफआईआर थाने से या न्यायलय दर्ज करवा लेते हैं।
