काशीपुर: एटीएम से एक लाख निकालने के मामले में महिला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एटीएम बदलकर खाते से लाखों की रकम निकालने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से पीएनबी के दो एटीएम और एसबीआई का एक एटीएम के साथ ही आठ हजार रुपए बरामद किए हैं। थाना आईटीआई के ग्राम रायपुर …

काशीपुर, अमृत विचार। एटीएम बदलकर खाते से लाखों की रकम निकालने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से पीएनबी के दो एटीएम और एसबीआई का एक एटीएम के साथ ही आठ हजार रुपए बरामद किए हैं।

थाना आईटीआई के ग्राम रायपुर खुर्द निवासी जसवीर सिंह पुत्र चैन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि बीती नौ जुलाई की दोपहर को उसने महाराणा प्रताप चौक स्थित आईडीबीआई के एटीएम से पांच हजार रुपए निकाले थे। इस दौरान भूलवश वह अपना एटीएम मशीन में लगा छोड़ आया था।

इस दौरान एटीएम में एक महिला व अन्य लोग भी मौजूद थे। कहा कि 10 व 11 जुलाई को उसके भाई के खाते से एक लाख 22 हजार 655 रुपए निकल गए। कहा कि आरोपियों द्वारा कई पेट्रोल पंपों से कैश आहरित किया गया।
मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद एसएसपी के निर्देश पर एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार और एएसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे के दिशा निर्देश में कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

बुधवार को मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुमन चंद्रा निवासी ग्राम मुड़िया थाना बाजपुर बताया। एटीएम में धोखाधड़ी कर रुपए निकालने के बारे में पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी महिला ने बताया कि वह विधवा है। उसने बताया कि जसविंदर सिंह उर्फ पम्मा निवासी चंदनपुरा थाना केलाखेड़ा से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है।

दोनों जसपुर खुर्द में किराए पर रहते हैं। बताया कि जसविंदर अपने साथ चार-पांच एटीएम लेकर जाता था। शून्य बैलेंस होने की वजह से एटीएम से रुपए नहीं निकलते थे। हम लोग लाइन में खड़े होकर लोगों का एटीएम बदलकर उनका एटीएम कोड जानकर उनके खातों से रुपए निकाल लेते थे। आरोपी महिला के पास से मिले पीएनबी के दो एटीएम और एसबीआई के एक एटीएम के बारे में उसने बताया कि यह सभी एटीएम जसविंदर सिंह ने ही उसे दिए हैं। उसने बताया कि जुलाई में एमपी चौक काशीपुर स्थित आईडीबीआई एटीएम मशीन के पास उसे एक एटीएम पड़ा मिला था।

कई बार के प्रयास के बाद उससे एटीएम का कोड सही लग गया और उसने खाते से एक लाख 22 हजार 655 रुपए निकाल लिए। जसविंदर सिंह उर्फ पम्मा संभल (यूपी) में एटीएम बदलकर धोखाधड़ी के केस में थाना हजरतनगर गढ़ी जिला संभल में बंद है जिसकी जमानत के लिए वह बुधवार को अपने किराए के मकान में कुछ दस्तावेज लेने आई थी। आरोपी जसविंदर सिंह को पूर्व में वारंट बी लेकर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, एसआई जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल इंदर सिंह, मनोहर सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनोद भट्ट और महिला कांस्टेबल सीता शामिल रहे।

संबंधित समाचार