घायल किसानों को हाल जानने रुद्रपुर पहुंचे राकेश टिकैत, आंदोलन को लेकर किया बड़ा एलान
रुद्रपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत बृहस्पतिवार को पीलीभीत से बिलासपुर, यूपी जाते हुए रुद्रपुर भी पहुंचे और लखीमपुर खीरी में घायल हुए रुद्रपुर के चीमा अस्पताल में भर्ती किसानों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि यदि लखीमपुर के दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो किसान देश भर में आंदोलन करेंगे। …
रुद्रपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत बृहस्पतिवार को पीलीभीत से बिलासपुर, यूपी जाते हुए रुद्रपुर भी पहुंचे और लखीमपुर खीरी में घायल हुए रुद्रपुर के चीमा अस्पताल में भर्ती किसानों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि यदि लखीमपुर के दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो किसान देश भर में आंदोलन करेंगे। साथ ही रुद्रपुर की गल्ला मंडी में पहुंचकर धन क्रय केंद्र का जायजा लिया।

राकेश टिकैत ने धान खरीद पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसान का धान नहीं खरीदा जा रहा है। यहां किसान के लिए शेड तक नहीं हैं। किसान अपना धान ट्रैक्टर में लाद कर लाया है, लेकिन खरीद नहीं जा रही है। कहा कि गर्मी बढ़ने पर किसान अपना धान औने पौने दाम पर बेचने को विवश हो जाएगा। कहा कि किसान एमएसपी की मांग कर रहा है। कहा कि वह देश भर में ऐसे ही आकस्मिक निरीक्षण करके सरकार के दावों की पोल खोलेंगे।

