ज्योलीकोट में तेंदुए का आंतक, बाइक सवारों पर झपटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ज्योलीकोट, अमृत विचार। तेंदुए की दहशत से चोपड़ा गांव में दहशत का माहौल है, तेंदुए ने  बुधवार शाम करीब सात बजे तीन बाइक सवारों का पीछा किया तो बाइक सवारों के पसीने छूट गए। बाइक सवारों का कहना है कि तेंदुआ उनकी और तेजी से नजदीक आ रहा था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की …

ज्योलीकोट, अमृत विचार। तेंदुए की दहशत से चोपड़ा गांव में दहशत का माहौल है, तेंदुए ने  बुधवार शाम करीब सात बजे तीन बाइक सवारों का पीछा किया तो बाइक सवारों के पसीने छूट गए। बाइक सवारों का कहना है कि तेंदुआ उनकी और तेजी से नजदीक आ रहा था।

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर सर्च अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद भी तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में ना सका। बता दें कि 3 महीने पूर्व एक बाइक सवार को तेंदुए ने चोटिल भी कर दिया था। तब से ही गांव में डर का माहौल है। तीनों बाइक सवारों का कहना है कि तेंदुआ अक्सर सड़क पर घूमता हुआ नजर आता है उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

संबंधित समाचार