इटावा: शिवपाल यादव ने दी चेतावनी, कहा- अब युद्ध होगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा और युद्ध होने की बात कर डाली। एक निजी करार्यक्रम में शामिल होने के लिए इटावा पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इन्तजार करते-करते थक गया हूं, …

इटावा। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा और युद्ध होने की बात कर डाली। एक निजी करार्यक्रम में शामिल होने के लिए इटावा पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इन्तजार करते-करते थक गया हूं, अब तो युद्ध ही होना है इसलिए हम निकल पड़े हैं।

12 अक्टूबर को मथुरा ने निकालेंगे रथ यात्रा

अपने संबोधन के दौरान शिवपाल ने बताया कि 12 अक्टूबर को श्रीकृष्ण की कर्मभूमि मथुरा से रथ यात्रा लेकर निकलेंगे, जिस तरह पांडवों ने महाभारत के युद्ध में केवल पांच गांव मांगे थे और पूरा राज्य उन पर छोड़ दिया था उसी तरह हमने भी केवल अपने साथियों का सम्मान मांगा था। उन्होंने कहा कि मुझे सम्मान दो न दो हमने तो बहुत कुछ पा लिया है, मंत्री भी रहा अध्यक्ष भी रहा और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन गया हूँ।

मैंने तो 22 नवम्बर 2020 में कहा था कि अगर कहोगे तो हम चुनाव भी नहीं लड़ेंगे लेकिन अभी तक जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि आज भी मैंने फोन और मैसेज किया कि बात कर लो, भाजपा को हराने के लिए बात करना जरूरी है। भाजपा को हटाने के लिए सब एक हो जाओ, मुझे सम्मान मिले न मिले लेकिन मेरे साथियों को सम्मान मिले, लेकिन मुझे अलग कर दिया गया, नेता जी नहीं चाहते थे उसके बावजूद भी मुझे अलग कर दिया गया।

संबंधित समाचार