जसपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। डीएम रंजना राजगुरु व क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में अशोका लिलेंड लिमिटेड की ओर से निर्मित 200 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया।   डीएम ने कहा कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सीएसआर के अन्तर्गत ऑक्सीजन प्लांट …

रुद्रपुर, अमृत विचार। डीएम रंजना राजगुरु व क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में अशोका लिलेंड लिमिटेड की ओर से निर्मित 200 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया।

 

डीएम ने कहा कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सीएसआर के अन्तर्गत ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस कार्य के लिये उन्होंने औद्योगिक संस्थानों का आभार जताया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी उपकरण प्राप्त होते हैं उनका रखरखाव ठीक ढंग से करना सुनिश्चित करें।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को ऑक्सीजन प्लांट होने से जनता को लाभ मिलेगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस पंचपाल, पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष मुकेश कुमार, अध्यक्ष व्यापार मण्डल तरूण गहलौत, अशोका लिलैंड से सीएसआर हेड वीके सिंह, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार पूनम पंत आदि रहे।

संबंधित समाचार