हल्द्वानी के सुशीला तिवारी और बेस अस्पताल को मिली ऑक्सीजन प्लांट का सौगात
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऋषिकेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में 485.88 लाख की लागत से 3000 एलपीएम की क्षमता व एसटीएच में ही 94.40 लाख की लागत से 1000 एलपीएम क्षमता के आक्सीजन जेनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। बेस चिकित्सालय मे 300 एलपीएम जेनरेशन प्लांट का …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऋषिकेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में 485.88 लाख की लागत से 3000 एलपीएम की क्षमता व एसटीएच में ही 94.40 लाख की लागत से 1000 एलपीएम क्षमता के आक्सीजन जेनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। बेस चिकित्सालय मे 300 एलपीएम जेनरेशन प्लांट का जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने शुभारंभ किया।

विधायक लालकुआं नवीन दुम्का ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान देश भर में आक्सीजन की कमी को देखते हुए प्रधानमंत्री ने देश के चिकित्सालयों मे ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की घोषणा की थी, जिसका आज लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अरूण जोशी, पीएमएस डॉ. हरीश लाल, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, पार्षद प्रमोद तोलिया आदि रहे।
