रायबरेली में पांच ऑक्सीजन प्लांट का हुआ शुभारम्भ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से निपटने के बाद आज जिले में नवरात्र के पहले दिन एक साथ पांच ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया। यह प्लांट जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, एम्स, रेल कोच फैक्ट्री में स्थापित किए गए हैं। खास बात यह है कि पांचवा प्लांट  एनटीपीसी का रोहनिया में बनना …

रायबरेली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से निपटने के बाद आज जिले में नवरात्र के पहले दिन एक साथ पांच ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया। यह प्लांट जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, एम्स, रेल कोच फैक्ट्री में स्थापित किए गए हैं। खास बात यह है कि पांचवा प्लांट  एनटीपीसी का रोहनिया में बनना था लेकिन, उसे रेल कोच के एलटी अस्पताल में खोला गया है।

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोविड महामारी को हराने के लिए जिला तैयार है। यह प्लांट स्थापित होने से ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी। इस मौके पर डीएम वैभव श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. वीरेन्द्र सिंह, सीएमएस डॉ. एन के श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

वहीं लालगंज रेल कोच फैक्ट्री में रेल कोच व एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा एल-2 अस्पताल लालगंज में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का भी शुभारंभ किया गया। सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने इसका उद्घाटन किया। सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह तथा एनटीपीसी ऊंचाहार के मुख्य महाप्रबंधक कमलेश सोनी ने 45 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर प्रधानमंत्री द्वारा किए गए मेगा लोकार्पण मिशन को एक नया आयाम दिया।

इस मौके पर अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन वंदना चतुर्वेदी, जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ रेल कोच फैक्ट्री के सीपीआरओ वी के दूबे, सीएचसी ऊंचाहार प्रभारी डॉ एम के शर्मा, एनटीपीसी के मुख्य चिकित्साधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

ऋषिकेश से प्रधानमंत्री ने शुरू किया ऑक्सीजन प्लांट

प्रदेश के विभिन्न आक्सीजन प्लांटों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश से शुरू किया। जिले में खुला हर ऑक्सीजन प्लांट पीएम केयर फंड से खोला गया है। एक प्लांट की लागत 22 से 25 लाख रुपये है तथा 45 लीटर ऑक्सीजन प्रतिमिनट आक्सीजन उत्पादित होगी तथा एक साथ कई मरीजों को आक्सीजन मिल सकेगी।

संबंधित समाचार