हल्द्वानी: जाम का सबब थी इंटरसिटी बसें, ठिकाना बदला तो खफा हो गए संचालक
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोतवाली, बस अड्डा और तहसील के सामने लगने वाला जाम अब खत्म हो चुका है और इसके लिए व्यवस्था परिवर्तन किया गया है, लेकिन ये व्यवस्था परिवर्तन इंटरसिटी बस मालिक और चालकों को रास नहीं आ रही है। बस मालिक और चालकों ने गुरुवार को विरोध जताया और समझाने पर नई व्यवस्था के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोतवाली, बस अड्डा और तहसील के सामने लगने वाला जाम अब खत्म हो चुका है और इसके लिए व्यवस्था परिवर्तन किया गया है, लेकिन ये व्यवस्था परिवर्तन इंटरसिटी बस मालिक और चालकों को रास नहीं आ रही है। बस मालिक और चालकों ने गुरुवार को विरोध जताया और समझाने पर नई व्यवस्था के साथ चलना स्वीकार कर लिया।
कुमाऊं में सुगम यातायात की शुरुआत कर चुके डीआईजी निलेश आनंद भरणे के मेगा प्लान के तहत बस अड्डे के बाहर खड़ी होने वाली इंटरसिटी बसों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब ये बसें नैनीताल रोड स्थित मोती महल के बाहर खड़ी होंगी और वहीं से सवारियां भरेंगी, लेकिन ये व्यवस्था इंटरसिटी बस मालिक और चालकों को रास नहीं आई। लोग पुराने ठिकाने पर पहुंच कर विरोध जताने लगे।
सीओ यातायात प्रमोद शाह ने उन्हें समझाया और वह मान भी गए। हालांकि उन्हें मोती महल के सामने की जगह भी पसंद नहीं आ रही है। वहीं दूसरी ओर आज यातायात पुलिस और सीपीयू क्रेन लेकर वर्कशॉप लाइन पहुंची। पुलिस और क्रेन देख लोगों ने खुद ही अपने अतिक्रमण साफ कर लिए और कुछ लोगों को हिदायत देकर अतिक्रमण हटवाया गया।
सुगम यातायात के तहत अभी हम हिदायती कार्रवाई कर रहे हैं। यदि हिदायत के बाद भी लोग नहीं मानें तो फिर कानून ढंग से कार्रवाई की जाएगी। इंटरसिटी वालों को वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया और वह मान गए हैं।-प्रमोद शाह, सीओ यातायात
