मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य ने संभाला कार्यभार, स्वागत को उमड़े भाजपाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री के नवनियुक्त जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य ने बृहस्पतिवार को मीडिया सेंटर में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी के साथ दिनेश आर्य का स्वागत किया।   जनसंपर्क अधिकारी श्री आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार लगातार जनहित में निर्णय ले रही …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री के नवनियुक्त जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य ने बृहस्पतिवार को मीडिया सेंटर में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी के साथ दिनेश आर्य का स्वागत किया।

 

जनसंपर्क अधिकारी श्री आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार लगातार जनहित में निर्णय ले रही है। उनके निर्णयों से प्रदेश के आम जन व हर वर्ग को राहत मिल रही है। उन्होने कहा कि टैक्सी ड्राइवर हो चाहे क्लीनर या नाव चालक या मध्यम वर्ग या भूमिहीन, हर किसी को राहत देने का काम धामी सरकार कर रही है।

 

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, हेमंत द्विवेदी, सुरेश तिवारी, प्रकाश आर्य, भानु पंत, पार्षद धीरेंद्र रावत, मनोज कुमार, राजेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार