लखीमपुर खीरी: गृह राज्यमंत्री पर उठ रही उंगली..इसलिए नहीं भेजा रहा जेल- अखिलेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। तिकुनियां हिंसा के पीड़ित परिवार वालों से मिलने जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तिकुनियां हिंसा में केंद्रीय मंत्री पर उंगली उठ रही हैं। इसलिए जेल नहीं भेज रही है। इसके बाद वह …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। तिकुनियां हिंसा के पीड़ित परिवार वालों से मिलने जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तिकुनियां हिंसा में केंद्रीय मंत्री पर उंगली उठ रही हैं। इसलिए जेल नहीं भेज रही है। इसके बाद वह हिंसा में मारे गये लोगों के घर गए और रोते बिलखते परिवार वालों को संत्वाना दी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व अखिलेश यादव ने कहा कि तिकुनियां में हुई घटना बेहद दुखद है। भाजपा सरकार में अजय मिश्रा टेनी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री है। उन पर उंगली उठ रही है। इसलिए जेल नहीं भेजा जा रहा है। मामूली-मामूली घटनाओं में गोली मारकर हत्या हुई है। नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन ने से सबसे ज्यादा नोटिस भाजपा सरकार को मिली है। सर्वाधिक मौतें पुलिस हिरासत में उत्तर प्रदेश में हुई हैं। इन सब बातों से साफ है कि कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह फेल है। सरकार के रहते हिंसा के पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरे प्रकरण की जांच सिटिंग जज की निगरानी में कराए जाने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सबसे पहले पलिया के चैखडा फार्म निवासी मृतक लवप्रीत सिंह के घर पहुंचे उसके पिता और मां से बातचीत की। और घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इसके बाद वह निघासन पहुंचे और पत्रकार रमन कश्यप के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया करीब बीस मिनट रूकने के बाद वह धौरहरा के मृतक नक्षत्र सिंह के घर पहुंचकर परिवार वालों का दुख दर्द जाना और उनके साथ हर कदम पर खडे रहने का आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार