रामपुर: आजम खां को विशेष वाहक के जरिए सीतापुर जेल भेजीं 19 मुकदमों की नकलें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कोर्ट ने विशेष वाहक के जरिए 19 मुकदमों की चार्जशीट की नकलें सीतापुर जेल भेजी हैं। इन नकलों को आजम खां को रिसीव कराया जाएगा। यह सभी मामले गंज, शाहबाद और खजुरिया थाने से जुड़े हैं। वर्ष 2019 में सपा सांसद …

रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कोर्ट ने विशेष वाहक के जरिए 19 मुकदमों की चार्जशीट की नकलें सीतापुर जेल भेजी हैं। इन नकलों को आजम खां को रिसीव कराया जाएगा। यह सभी मामले गंज, शाहबाद और खजुरिया थाने से जुड़े हैं।

वर्ष 2019 में सपा सांसद आजम खां के खिलाफ गंज, अजीमनगर, शाहबाद, बिलासपुर, सिविल लाइंस आदि थानों में 86 से अधिक मुकदमें दर्ज किए गए। जिसमें सपा सांसद आजम खां शहर विधायक डा.तजीन फात्मा,अब्दुल्ला आजम खां को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने विवेचना के बाद सभी मामलों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

कोर्ट द्वारा आजम खां डा.तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट के साथ ही धारा 82 की कार्रवाई की। जिस पर आजम खां डा.तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम खां ने 26 फरवरी 2020 को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोर्ट ने जेल भेज दिया। उसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से रातों रात तीनों को सीतापुर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले सपा सांसद आजम खां कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया, और उपचार के बाद आजम खां को सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया। तभी से वह अपने बेटे के साथ सीतापुर जेल में बंद हैं।

एमपी-एमएलए कोर्ट में लगातार आजम खां से जुड़े मुकदमों की सुनवाई चल रही है। कुछ मुकदमों के वादी आकाश सक्सेना की गवाही हो चुकी है। गुरुवार को कोर्ट ने आजम खां के 19 मुकदमों की चार्जशीट की नकले विशेष वाहक के जरिए सीतापुर जेल भेजने के आदेश दिए हैं। आजम खां को चार्जशीट की नकलें देने के बाद आरोप तय होने की प्रकिया शुरू होगी।

आजम खां, अब्दुल्ला आजम की पांच मुकदमों में सुनवाई आज
अब्दुल्ला आजम खां के दो जन्म प्रमाण, पैनकार्ड, पासपोर्ट और चुनाव आचार सहिता पड़ोसी से मारपीट के मुकदमों की सुनवाई गुरुवार को हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 8 अक्टूबर की तारीख तय की है।

दो जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट में हो चुकी गवाही-जिरह
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामलों में मुकदमें के वादी आकाश सक्सेना हनी की गवाही पूरी हो गई है जबकि अब्दुल्ला के दो पैनकार्ड मामले में स्टेट बैंक के मैनेजर की मुख्य परीक्षा हो गई है। उनसे जिरह होना बाकी है।

आजम खां के 19 मुकदमों की चार्जशीट की नकलें विशेष वाहक के जरिए सीतापुर जेल भेजी गई हैं। अदालत में शीघ्र ही आगे की प्रकिया शुरू की जाएगी। -रामौतार सिंह सैनी, एडीजीसी

संबंधित समाचार