ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय से जुड़े महाविद्यालय का राज्यपाल ने किया लोकार्पण
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को राजभवन से महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से सम्बद्ध राजकीय महाविद्यालय मीरापुर बांगर बिजनौर का आन लाइन लोकार्पण किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सात महाविद्यालयों ने 30 आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लिया। प्रतीकात्मक रूप में 10 आंगनबाड़ी केन्द्र को राज्यपाल ने पठन-पाठन व खेलकूद सामग्री …
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को राजभवन से महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से सम्बद्ध राजकीय महाविद्यालय मीरापुर बांगर बिजनौर का आन लाइन लोकार्पण किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सात महाविद्यालयों ने 30 आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लिया।
प्रतीकात्मक रूप में 10 आंगनबाड़ी केन्द्र को राज्यपाल ने पठन-पाठन व खेलकूद सामग्री दी। बाकी आंगनबाड़ी केन्द्रों को बाद में महाविद्यालय ने सामग्री वितरित की। राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि अगर आंगनबाड़ी केन्द्रों को संसाधनों से सुसज्जित कर दिया जाए तो वहां पर आने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार व कुपोषण मुक्त किया जा सकता है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण
राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को राजभवन से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के परिसर में नवनिर्मित भवनों, मूल्यांकन केन्द्र, लॉ व इतिहास विभाग भवनों का विस्तार, विष विज्ञान विभाग का विस्तार, एम.बी.ए. भवन का विस्तार, सर छोटू राम इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी छात्रावास और एनिमल हाउस एंड मेडिसिनल गार्डेन का आनलाइन लोकार्पण किया।
दूसरी ओर एक अन्य कार्यक्रम में हापुड़ में मोदी नगर मार्ग पर केशवनगर में स्थापित ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सरस्वती शिशु वाटिका के भवन का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन की ओर से 10 कम्प्यूटर दिये जाने की घोषणा की।
