बरेली: अभियन्ता संघ ने एक घंटे का कार्य वहिष्कार कर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ ने समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन शुरू कर दिया है। गुरूवार को भी एक घंटे का कार्य वहिष्कार करने के बाद अभियंता संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होने समस्याओं के समाधान एवं ऊर्जा निगमों में टकराव टालने के लिए ऊर्जा मंत्री से हस्तक्षेप …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ ने समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन शुरू कर दिया है। गुरूवार को भी एक घंटे का कार्य वहिष्कार करने के बाद अभियंता संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होने समस्याओं के समाधान एवं ऊर्जा निगमों में टकराव टालने के लिए ऊर्जा मंत्री से हस्तक्षेप की अपील की है। सर्किट हाउस के सामने मुख्य अभियंता कार्यालय पर एक घंटे का कार्य वहिष्कार करने के बाद उन्होने विरोध सभा का आयोजन किया।

बिजली अभियन्ताओं की काफी समय से लंबित समस्याओं का समाधान न होने और प्रबन्धन द्वारा की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाही के विरोध में बिजली अभियंताओं के ध्यानाकर्षण एवं शान्तिपूर्ण आन्दोलन के क्रम में बुधवार को भी शाम 4 बजे से लेकर 5 बजे तक कार्य वहिष्कार करने के बाद मुख्य अभियंता कार्यालय में विरोध सभा का आयोजन किया।

अभियन्ता संघ के बरेली जनपद के शाखा सचिव गौरव शर्मा ने बताया कि सभी बिजली अभियन्ता बेहतर उपभोक्ता सेवा प्रदान करने के लिए लगे हुए है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता रामदास रणजीत चौधरी, विपुल शुक्ला, सत्यार्थ गंगवार, सतीश जायसवाल, मयंक मौर्य, पारस रस्तोगी, रविंद्र, ताजीम, अनुज गुप्ता, तारिक जलील, अशोक चौरसिया, के के राठौर आदि अभियंता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार