आज का राशिफल | 08 अक्टूबर, 2021
मेष राशि आज ससुराल पक्ष से धन लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन की कलह दूर होगी। आज आप लोगों की मदद करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। व्यापार में आप बड़ा धन निवेश करेंगे। बुरी संगत से आपको बचना चाहिए। वृष राशि आज किसी बड़े समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। समय रहते …
मेष राशि
आज ससुराल पक्ष से धन लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन की कलह दूर होगी। आज आप लोगों की मदद करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। व्यापार में आप बड़ा धन निवेश करेंगे। बुरी संगत से आपको बचना चाहिए।
वृष राशि
आज किसी बड़े समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। समय रहते आप अपना काम पूर्ण करने का प्रयास करें। पिता के मार्गदर्शन से व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
मिथुन राशि
आज विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आपकी कार्यक्षमता में कमी आ सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में रोक लगने की आशंका है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। घर में अशांति हो सकती है।
कर्क राशि
आज आपको संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। श्वांस के रोग परेशान कर सकते हैं। कारोबार में सावधानी पूर्वक निवेश करें। कड़वे वचन बोलने से बचें। स्वभाव में लचीलापन बनाए रखें। एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है।
सिंह राशि
आज प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। अपने करियर को लेकर नई योजना बनाएंगे। वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखमय रहेगा। महत्वपूर्ण काम आसानी से बनते जायेंगे। अधिकारियों की नजर में आपकी छवि मजबूत होगी।
कन्या राशि
आज आपको पूर्व में उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। भावुकता के बजाय बुद्धि से काम लें। धार्मिक कार्यक्रम में आप भाग लेंगे। आक्रामक भाषा शैली के कारण आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। किसी पर भी बहुत भरोसा न करें।
तुला राशि
आज अपनों से बड़ों का सम्मान करें। आप आज नया ज्ञान सीखने का प्रयास करेंगे। बाहरी विवादों का असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। जॉब में विवाद शान्त हो सकते हैं। आपकी कार्यशैली में सुधार आयेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनाएंगे।
वृश्चिक राशि
आज नया रोजगार शुरू करने के लिए दिन सही नहीं है। सीनियर्स की अनदेखी के कारण आपको बुरा लगेगा। आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। भाग्य आज आपका साथ नहीं दे रहा है। इसलिए आज आपको जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना चाहिए।
धनु राशि
आज परिवार के लोगों के लिये उपहार खरीदेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ा राजनीतिक पद मिल सकता है। बच्चों के साथ आज बहुत अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा।
मकर राशि
अटके हुए काम समय पर पूर्ण होंगे। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। नये प्रोजेक्ट्स को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। प्रेम संबंधों को लेकर विवाह में परिणित कर सकते हैं। बच्चों के जिद्दी व्यवहार से थोड़े परेशान रहेंगे।
कुंभ राशि
आज आप सिद्धान्तों को अधिक महत्व दे रहे हैं। लेकिन इसके कारण हांथ आये अवसर चूकने न पाएं इसका ध्यान रखें। इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान खरीदने में धन खर्च कर सकते हैं। छात्र नये अनुभव और ज्ञान को सीखने में ज़ोर लगाएंगे।
मीन राशि
आज व्यवसायी अपने ग्राहकों के प्रति अच्छा भाव रखें। शरीर में थोड़ी थकावत रहेगी। हर कार्य में जल्दबाज़ी और लापरवाही से बचना चाहिए। फोन और इन्टरनेट पर कुछ समस्या हो सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
