वेंकैया तीन दिवसीय दौरे पर अरुणाचल पहुंचे, राज्य विधानसभा को करेंगे संबोधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ईटानगर। उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू अरुणाचल प्रदेश के अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को राजधानी ईटानगर पहुंचे। नायडू की अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पेमा खांडू, विधानसभा अध्यक्ष पासंग दोरजी सोना और अन्य गणमान्य हस्तियों ने ईटानगर हेलिपैड पर अगवानी की। हेलिपैड पर ही परंपरागत नृत्य और संगीत से भी …

ईटानगर। उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू अरुणाचल प्रदेश के अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को राजधानी ईटानगर पहुंचे। नायडू की अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पेमा खांडू, विधानसभा अध्यक्ष पासंग दोरजी सोना और अन्य गणमान्य हस्तियों ने ईटानगर हेलिपैड पर अगवानी की।

हेलिपैड पर ही परंपरागत नृत्य और संगीत से भी उनका स्वागत किया गया। उप-राष्ट्रपति बनने के बाद  नायडू का अरुणाचल प्रदेश का यह पहला दौरा है। वह शुक्रवार को राज्य विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। नायडू विधानसभा परिसर में विधानसभा पुस्तकालय, दोर्जी खांडू ऑडिटोरियम और पेपर रीसाइक्लिंग यूनिट का उद्घाटन करेंगे। वह शनिवार को यहां स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेट म्यूजियम का अवलोकन करेंगे। वह रविवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़े-

प्रियंका गांधी बोलीं- सरकार जम्मू-कश्मीर के निवासियों की सुरक्षा के लिए उठाए तत्काल कदम

संबंधित समाचार