पीलीभीत: अवैध कब्जे के विरोध पर धारदार हथियार से महिला पर हमला, अस्पताल में भर्ती
पूरनपुर,अमृत विचार। अवैध कब्जा करने का विरोध करने पर महिला को धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। कार्रवाई के लिए पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर …
पूरनपुर,अमृत विचार। अवैध कब्जा करने का विरोध करने पर महिला को धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। कार्रवाई के लिए पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी मीरा देवी का आरोप है कि शुक्रवार को गांव के ही कुछ लोग उसकी जगह पर दबंगई के बल पर अवैध कब्जा कर रहे थे। महिला जब मौके पर पहुंची और विरोध जताया तो सभी ने एक राय होकर उसको पहले लाठी डंडों से जमकर पीटा। उसके बाद सभी ने जान से मारने की नियत से महिला के सिर राड से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। झगड़े को लेकर गांव में हड़कंप मच गया।
बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। बमुश्किल लोगों ने झगड़े को शांत कराया। सभी दबंग महिला को जान से मारने की एलानियां धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
यह भी पढ़े-
पीलीभीत से कड़ी सुरक्षा में गुजरा सिद्धू का काफिला, सीमित वाहनों को ही लखीमपुर जाने की दी गई इजाजत
