बाराबंकी: सपा कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग, अखिलेश ने की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। आखिरकार सपा कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई बहराइच से लौट रहे सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामनगर सपा कार्यालय के पास कार्यकर्ताओं की भारी हुजूम देखकर उन्हें अपनी गाड़ी रोकनी पड़ी गाड़ी से सिर निकाल कर हाथ खिलाते हुए कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर चले गए। ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री …

बाराबंकी। आखिरकार सपा कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई बहराइच से लौट रहे सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामनगर सपा कार्यालय के पास कार्यकर्ताओं की भारी हुजूम देखकर उन्हें अपनी गाड़ी रोकनी पड़ी गाड़ी से सिर निकाल कर हाथ खिलाते हुए कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर चले गए।

ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर बहराइच जाते समय सपा कार्यालय रामनगर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राघवेंद्र सिंह राजन वरिष्ठ सपा नेता भूपेंद्र सिंह बबलू जय सिंह यादव सपा विधानसभा अध्यक्ष रफीक चौधरी पारस चौहान अमित सिंह मोनू सिंह विवेक सिंह सभाजीत सिंह ओंकार सिंह गनेसी यादव रिंकू सिंह मोहम्मद कलीम प्रमोद यादव अनिल यादव प्रभात शुक्ला सहित कई सैकड़ा कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए खड़े थे लेकिन पार्टी का निर्देश जारी होने के चलते सभी कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत नहीं कर पाए थे।

लेकिन वह निराश नहीं हुए और दिन भर कार्यालय पर बैठ कर पूर्व मुख्यमंत्री के वापसी का इंतजार करते रहे आखिरकार उन्हें सफलता मिली और शाम करीब 6 बजे बहराइच से लौट रहे पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा कार्यालय रामनगर के पास कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखकर उन्हें रुकना पड़ा तथा गाड़ी से बाहर निकल कर हाथ हिलाते हुए कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई के लिए उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए चले गए।

संबंधित समाचार