रामपुर: युवक को बेहोश कर नगदी और बाइक लूटी
टांडा (रामपुर), अमृत विचार। बदमाशों ने युवक को नशा सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। उसके बाद बदमाश बाइक, मोबाइल व चालीस हजार लूट ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिला मुरादाबाद के थाना भगतपुर के गांव बुहरनपुर निवासी यशपाल सैनी ने तहरीर देकर कहा कि …
टांडा (रामपुर), अमृत विचार। बदमाशों ने युवक को नशा सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। उसके बाद बदमाश बाइक, मोबाइल व चालीस हजार लूट ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिला मुरादाबाद के थाना भगतपुर के गांव बुहरनपुर निवासी यशपाल सैनी ने तहरीर देकर कहा कि वह बीते दिन अपनी बहन के घर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टन्डोला आया हुआ था। बुधवार देर रात वह बहन के घर से अपने गांव बहूरनपुर थाना भगतपुर स्थित अपने घर के लिए निकला।
भगतपुर मोड़ पर पहले से घात लगाए बैठे तीन लोगों ने यशपाल सैनी को नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके पास से बाइक चालीस हजार की नकदी व मोबाइल ले गए। बदमाश युवक को बेहोशी की हालत में वहीं पर छोड़कर फरार हो गए।
युवक को होश आने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी, मौके पर पहुंचे परिजन युवक को लेकर कोतवाली ले आये जहां घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस युवक की तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरूकर दी।
