रायबरेली: नाली में मिला बच्चे का शव, हत्या की आशंका, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरहानी पहाड़पुर संपर्क मार्ग पर बनी नाली में छह साल के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए एक किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। खैरहानी पहाड़पुर निवासी जितेंद्र …

रायबरेली। जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरहानी पहाड़पुर संपर्क मार्ग पर बनी नाली में छह साल के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए एक किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। खैरहानी पहाड़पुर निवासी जितेंद्र का छह वर्षीय बच्चा सत्यम सुबह खेलने के लिए निकल गया जब वह देर तक नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई।

पता चला कि खैरहानी पहाड़पुर-अलीगंज संपर्क मार्ग के किनारे बनी नाली में सत्रम का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने पड़ताल की तो साथ ही फारेंसिक टीम भी पहुंची। इस घटना से सत्यम के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में गांव के अर्जुन 15 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। एएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार