बरेली: करगैना बीडीए कॉलोनी के पास अधूरा पड़ा नाले का निर्माण
बरेली, अमृत विचार। बदायूं रोड पर करगैना स्थिति बीडीए कॉलोनी को विकसित किया जा रहा है। महीनों से कॉलोनी में नरक झेल रहे लोगों को अब राहत देने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण नाले का निर्माण करा रहा है लेकिन अभी दिक्कत यह है कि नाले के निर्माण में देरी हो रही है। यह काम …
बरेली, अमृत विचार। बदायूं रोड पर करगैना स्थिति बीडीए कॉलोनी को विकसित किया जा रहा है। महीनों से कॉलोनी में नरक झेल रहे लोगों को अब राहत देने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण नाले का निर्माण करा रहा है लेकिन अभी दिक्कत यह है कि नाले के निर्माण में देरी हो रही है। यह काम अभी अधूरा होने से आसपास के दुकानदारों व भवन स्वामियों के साथ लोगों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही है।
करगैना बीडीए आवासीय परियोजना लंबे समय से डंप पड़ी थी। कोई भी विकास कार्य न होने से बीडीए को यहां आवंटी नहीं मिल रहे थे। इससे प्राधिकरण की करोड़ों रुपये की रकम इस परियोजना में फंसी हुई थी। जबकि प्राधिकरण के अधिकारियों की तेजी के बाद अब इस परियोजना का कायाकल्प हो रहा है।
अभी करीब दो महीने पहले बीडीए ने यहां जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाले का निर्माण भी शुरू कराया है लेकिन इसके काम में देरी हो रही है। जबकि इस काम में देरी होने से आसपास के ड्रेनेज सिस्टम को दिक्कत हो रही है। बता दें करगैना बीडीए कॉलोनी की टूटी सड़के, गंदी नालियां, खराब हालत में पड़े पार्कों की मरम्मत, जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का बीडीए ने फैसला लिया है। अगले तीन महीनों में इन सभी कार्यों को पूरा कराया जाएगा। इसके लिए बीडीए वीसी जोगेंदर सिंह ने करीब 10 करोड़ रुपये से विकास कार्य शुरू कराए हैं।
इसमें नाला निर्माण भी शामिल हैं लेकिन इस नाले की निर्माण लगातार न होने और नाले के अभी अधूरा होने से आसपास के लोगों को जलभराव की दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बीडीए उपाध्यक्ष को बीते कई दिनों से करगैना स्थिति बीडीए कॉलोनी के बदतर हालातों की शिकायतें मिल रही थी। जिसकी वजह से वह खुद कॉलोनी में लोगों की समस्याएं देखा था।
