बरेली: मुख्यमंत्री की टिप्पणी का झाड़ू लगाकर किया कांग्रेसियों ने विरोध
बरेली, अमृत विचार। प्रियंका गांधी का झाड़ू लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके झाड़ू लगाने पर गलत टिप्पणी की। शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के बयान पर रोष व्यक्त किया। मनोहर भूषण कालेज में झाड़ू लगाकर कांग्रेसियों …
बरेली, अमृत विचार। प्रियंका गांधी का झाड़ू लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके झाड़ू लगाने पर गलत टिप्पणी की। शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के बयान पर रोष व्यक्त किया। मनोहर भूषण कालेज में झाड़ू लगाकर कांग्रेसियों ने अपना विरोध दर्ज कराया।
अजय शुक्ला ने कहा मुख्यमंत्री की बयानबाजी से प्रियंका गांधी ही नहीं बल्कि घरों में कार्य काम करने वाली महिलाओं, सफाई कर्मचारियों और दलितों का अपमान हुआ है। लिहाजा उनको अपने बयान के लिए माफी मांगी चाहिए। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार को देखते हुए मुख्यमंत्री घबरा गए हैं। आने वाले समय में उनकी विदाई साफ दिखाई दे रही है। लिहाजा वह गलत बयान बाजी कर रहे हैं। उन्हे अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।
इस दौरान हाजी इस्लाम बब्बू, महेश पंडित, रमेश श्रीवास्तव, योगेश जौहरी, बिलाल कुरैशी, विजय मौर्य, प्रभात गिरी गोस्वामी, महिला नेत्री संगीता कौशल, जुनैद हुसैन, अनिल शर्मा, हर्षित दुबे, अवनीश चौबे, अनिल देव शर्मा, राजेश कुमार, नदीम सिद्दीकी, वीरदेव गंगवार, पारस शुक्ला आदि मौजूद रहे।
