हरदोई: ब्लॉक प्रमुख पति पर सत्ता की हनक पर जमीन कब्जाने का आरोप
हरदोई। जिले में बेशकीमती जमीनों पर भूमाफियाओं की नजर खराब है। पुलिस व कानून को ठेंगा दिखाते हुए बेधड़क जमीनें कब्जाई जा रही हैं। हाइवे व रिहायशी इलाकों में विवादित जमीनों व मकानों को चिन्हित कर उन्हें सत्ता की हनक में कब्जाया जा रहा है। ताजा मामला कोतवाली सिटी इलाके के फरदापुर का है। यहां …
हरदोई। जिले में बेशकीमती जमीनों पर भूमाफियाओं की नजर खराब है। पुलिस व कानून को ठेंगा दिखाते हुए बेधड़क जमीनें कब्जाई जा रही हैं। हाइवे व रिहायशी इलाकों में विवादित जमीनों व मकानों को चिन्हित कर उन्हें सत्ता की हनक में कब्जाया जा रहा है। ताजा मामला कोतवाली सिटी इलाके के फरदापुर का है। यहां बिलग्राम रोड पर एक बड़े भूखंड को बावन के ब्लॉक प्रमुख पति धर्मेंद्र सिंह पर जबरिया कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
शहर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी यदुनाथ सिंह पुत्र राजाराम ने उच्चाधिकारियों को प्रेषित शिकायती पत्र में कहा है कि बिलग्राम रोड स्थित फरदापुर के निकट उनके भूखंड से संख्या 264 का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी पेशी भी 22 अक्टूबर 2021 को नियत है, बावजूद इसके विपक्षी का पुत्र धर्मेंद्र सिंह जो कि ब्लॉक प्रमुख बावन का पति है, सत्ता की हनक पर उक्त भूखंड को कब्जा कर रहा है। न्यायालय के निर्णय से पूर्व ही वह अनाधिकृत रूप से निर्माण करा रहे हैं। पीड़ित यदुनाथ ने शासन-प्रशासन से मुकदमे के दौरान यथा स्थिति बनाये रखने की गुहार लगाई है।
