लखनऊ: 2 दिन बाद अवैध निर्माण तोड़ने के लिए LDA चलाएगा अभियान, जानें
लखनऊ। राजधानी में अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए प्राधिकरण ने अब इन्हें ध्वस्त कराने का निर्णय लिया है। एलडीए की ओर से फिलहाल पहले 15 दिनों के भीतर जिन इमारतों को ध्वस्त किया जाना है, उनकी सूची तैयार जारी कर दी गई है। एलडीए ने इन इमारतों को ध्वस्त करने की फाइल तैयार …
लखनऊ। राजधानी में अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए प्राधिकरण ने अब इन्हें ध्वस्त कराने का निर्णय लिया है। एलडीए की ओर से फिलहाल पहले 15 दिनों के भीतर जिन इमारतों को ध्वस्त किया जाना है, उनकी सूची तैयार जारी कर दी गई है।
एलडीए ने इन इमारतों को ध्वस्त करने की फाइल तैयार कर ली है। इसके अलावा अवैध निर्माण कराने वालों को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिल पाए।

इसके लिए उन्हें नोटिस देने सहित अन्य सभी औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकी हैं। वहीं, एलडीए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर करने जा रहा है।
बता दें कि शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ एक बार फिर अभियान चलाने की तैयारी है। इसके लिए डीएम व लविप्रा उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश ने निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने शहर के एक दर्जन टॉप अवैध निर्माणों की सूची बनाने के निर्देश विहित प्राधिकारी व संयुक्त सचिव ऋतु सुहास को दिए थे।

इसी क्रम में सोमवार को सभी जोन के अधिशासी अभियंताओं से उन अवैध निर्माण की सूची मांगी गई है, जो निर्माण गिराए जाने के निर्देश दिए गए थे। उपाध्यक्ष ने सचिव व संयुक्त सचिव को जल्द से जल्द अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
