कोविड टीकाकरण: केंद्र सरकार ने लगाई सिरिंज के निर्यात पर रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोविड टीकाकरण अभियान के दौरान घरेलू स्तर पर सिरिंज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इसके निर्यात पर अगले तीन महीने तक रोक लगा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि भारतीय सिरिंज की कुछ निर्धारित श्रेणियों के निर्यात पर रोक लगाई जाती …

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोविड टीकाकरण अभियान के दौरान घरेलू स्तर पर सिरिंज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इसके निर्यात पर अगले तीन महीने तक रोक लगा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि भारतीय सिरिंज की कुछ निर्धारित श्रेणियों के निर्यात पर रोक लगाई जाती है।

इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को कोविड टीका लगाना सुनिश्चित करना है। सरकार ने कहा है कि घरेलू वैक्सीन निर्माताओं और अन्य निर्माताओं ने भारत में विश्व के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश में अब तक लगभग 94 करोड़ टीके दिये गये है और 100 करोड़ टीके की आंकडा जल्द हासिल होगा।

देश के अंतिम नागरिक का टीकाकरण करने के लिए दृढ़ राजनीतिक प्रतिबद्धता के साथ सरकार ने सिरिंजों की घरेलू उपलब्धता और आपूर्ति बढ़ाने के लिए उनके निर्यात पर रोक लगायी है। कम से कम समय में सभी पात्र नागरिकों को टीका लगाने के कार्यक्रम की गति को बनाए रखने के लिए सीरिंज महत्वपूर्ण हैं।

टीका देने के लिए उपयोग की जाने वाली सीरिंज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की दृष्टि से सरकार ने केवल 0.5 मि.ली.- (ऑटो-डिसेबल) सीरिंज, 0.5 मि.ली.,एक मि.ली., दो मि.ली., तीन मि.ली.डिस्पोजेबल सीरिंज तथा पुनः प्रयोग होने वाली सिरिंज के निर्यात को तीन महीने तक रोक दिया है।

यह भी पढ़े-

Cruise Narcotics Case: पूछताछ में सामने आया फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री का नाम, NCB ने परिसरों पर मारे छापे

संबंधित समाचार