हल्द्वानी: कल से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गुल रहेगी बिजली
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली में कोई बड़े फॉल्ट की सम्भावनाओं से बचने के लिए ऊर्जा निगम ने बिजली लाइनों की मेंटेनेंस को लेकर कमर कस ली है। शहर में 10 अक्टूबर से मेंटेनेंस का काम शुरू हो जाएगा। इस दौरान क्षेत्र में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली में कोई बड़े फॉल्ट की सम्भावनाओं से बचने के लिए ऊर्जा निगम ने बिजली लाइनों की मेंटेनेंस को लेकर कमर कस ली है। शहर में 10 अक्टूबर से मेंटेनेंस का काम शुरू हो जाएगा। इस दौरान क्षेत्र में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 10 से 31 अक्टूबर तक प्री-मेंटेनेंस वर्क किया जाएगा। इसमें सभी पोलों में पेट्रोलिंग कर लाइनों को देखा जाएगा। थोड़ी खामी की आशंकाओं को देखते हुए उपकरण बदले जाएंगे। साथ में ट्रांसफार्मरों में ऑयलिंग की जाएगी। साथ ही 9 अक्टूबर से पिटकुल भी अपनी लाइनों का मेंटेनेंस करेगा।
इस दिन इन क्षेत्रों में होगा काम
10 अक्टूबर नई बस्ती- नवाबी रोड
11 अक्टूबर गौलापार- रानीबाग-उत्तर उजाला-स्टेशन व नैनीताल रोड
12 अक्टूबर दानीबंगर-मुखानी-धानमिल-बरेली रोड
13 अक्टूबर एमईएस/टाउन 1-रामपुर रोड
16 अक्टूबर तिकोनिया/राजपुरा-गायत्री नगर-मंडी-बाजार
17 अक्टूबर काठगोदाम/शीशमहल-कालाढृंगी
18 अक्टूबर कालीचौड़-मुखानी-आजाद नगर
19 अक्टूबर गांधीनगर
20 अक्टूबर दानीबंगर
21 अक्टूबर गौलापार
22 अक्टूबर कालीचौड़
23 अक्टूबर तिकोनिया/राजपुर-दानीबंगर
24 अक्टूबर सैंटपॉल
25 अक्टूबर गौलापार-रानीबाग
26 अक्टूबर शीशमहल
27 अक्टूबर एमईएस
28 अक्टूबर सुभाषनगर
29 अक्टूबर गायत्री नगर
30 अक्टूबर गौलापार
31 अक्टूबर हाईडिल
