कुमाऊं में बिजली विभाग को छह माह में 63 करोड़ का घाटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली विभाग घाटे से ऊबर नहीं पा रहा है। राजस्व वसूली की तेज कोशिशों के बाद भी विभाग के कुमाऊं में एक को छोड़ बाकी सभी डिविजन घाटे में चल रहे हैं। कोरोनाकाल में यह घाटा और बढ़ गया है। पिछले छह माह में ही विभाग को तय लक्ष्य में 63 करोड़ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली विभाग घाटे से ऊबर नहीं पा रहा है। राजस्व वसूली की तेज कोशिशों के बाद भी विभाग के कुमाऊं में एक को छोड़ बाकी सभी डिविजन घाटे में चल रहे हैं। कोरोनाकाल में यह घाटा और बढ़ गया है। पिछले छह माह में ही विभाग को तय लक्ष्य में 63 करोड़ का घाटा हो गया है।

बिजली विभाग के कुमाऊं में 11 डिविजन हैं। विभाग ने हर माह राजस्व का लक्ष्य बनाया और हर माह ही राजस्व की वसूली से पीछे भी रह गया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राजस्व वसूली के लगातार अभियान चलाए जाने के बाद भी हर माह करोड़ों का घाटा हो रहा है। केवल नैनीताल डिविजन में लाभ अर्जित किया गया है।

विभाग के उच्चाधिकारियों ने अधीनस्थों को आदेश दिए हैं कि वह अपने स्तर पर कमियां देखें और उस पर तुरंत कार्यवाही करें। लगातार हो रहे राजस्व के घाटे की वजह से बहुत दिक्कतें बढ़ रही हैं। कर्मचारियों के वेतन में तो दिक्कत आ ही रहीं हैं साथ ही नए प्रोजेक्टों को शुरू करने के लिए भी धन की कमी हो रही है। विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक राजस्व में घाटे को सही किया जाए।

दस डिवीजन में हो रहा घाटा

रामनगर -4.35 करोड़
हल्द्वानी (टी) -4.57 करोड़
हल्द्वानी (आर) -7.29 करोड़
काशीपुर – 15.13 करोड़
बाजपुर -17.28 करोड़
जसपुर -12.80 करोड़
रानीखेत -0.49 करोड़
भिकियासैंण -2.57 करोड़
अल्मोड़ा -0.01 करोड़
बागेश्वर -0.09 करोड़
(आंकड़े से अप्रैल 2021 से सितंबर 2021 तक के हैं।)

सभी जोन के अधिशासी अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि समय से पहले बाकाया राशि वसूली जाए।- अतुल सिंह गर्ब्याल, मुख्य अभियंता, बिजली विभाग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा