हल्द्वानी: खस्ताहाल सड़को की खिलाफ हेलमेट पहन कर किया प्रदर्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस ने शहर की खस्ताहाल सड़कों को मरम्मत की मांग को लेकर हेलमेट पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में दर्जनों लोग तिकोनिया चौराहे पर इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की सड़कों में गड्ढें हैं या गड्ढों में सड़क पता नहीं चलता है। आए …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस ने शहर की खस्ताहाल सड़कों को मरम्मत की मांग को लेकर हेलमेट पहनकर विरोध प्रदर्शन किया।
शनिवार को जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में दर्जनों लोग तिकोनिया चौराहे पर इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की सड़कों में गड्ढें हैं या गड्ढों में सड़क पता नहीं चलता है।
आए दिन हादसे होते हैं और लोगों की जान चली जाती है। सड़कों की हालत इतनी बदतर है कि पैदल चलने वालों को भी अब हेलमेट की जरूरत महसूस हो रही है। गुस्साए लोगों ने हेलमेट पहनकर सड़क की मरम्मत की मांग की।
इस दौरान काठगोदाम ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, सचिन राठौर, कैलाश कोहली, पंकज कश्यप, दीपा खत्री, विशाल भारती, किरन माहेश्वरी, सचिन राठौर, हैप्पी माहेश्वरी, योगेश कबड़वाल, नन्दनी खत्री, वीरपाल कश्यप, लालू साहू, सूरज कश्यप आदि मौजूद थे।
